जौनपुर, पत्रकार को पुलिस के खिलाफ छापने पर किया फर्जी 151 में चालान #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर (केराकत) - कोतवाली पुलिस की करतूत छापना एक पत्रकार के लिए पीड़ादायी बन गया। खबर से झल्लाये कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह ने बुधवार को फर्जी आरोप में जौनपुर धारा के तहसील पत्रकार रामशरन यादव का सीआरपीसी की धारा 151 में चालान कर दिया। घटना से तहसील क्षेत्र के सभी पत्रकारों में काफी रोष व्याप्त है। पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल मामला ये रहा कि पिछले हफ्ते कोतवाली थाना क्षेत्र के धधियाँ गांव के एक वृद्ध व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने मनमाने ढंग से हिरासत में लेकर लॉकअप में डाल दिया और उससे उसके बेटे को जेल भेजने के लिए बुलाने का दबाव बनाने लगे। थाना प्रभारी ने बुजुर्ग व्यक्ति को धमकी दिया कि वह यदि बेटे को नहीं बुलायेगा तो उसका गांजा के साथ चालान कर देंगे।
पीड़ित बुजुर्ग ने यह बात समाचार संकलन करने गए पत्रकार रामशरन को बताई जिस पर पत्रकार रामशरन यादव सहित अनेक अन्य पत्रकारों ने अपने अपने अखबार और न्यूज पोर्टल पर भेज दिया। खबर छपी तो कप्तान ने थाना प्रभारी का क्लास लगा दिया। यह बात वायरल हुई तो थाना प्रभारी ने खुन्नस में आकर पत्रकार के खिलाफ फर्जी एफआईआर लेकर 151 में चालान किया।
शिकायत है कि थाना प्रभारी ने फर्जी ढंग से पत्रकार रामशरन यादव के खिलाफ तहरीर लेकर पत्रकार को हिरासत में ले लिया और जलील किया। कई घंटे थाने में बैठाने के बाद थाना प्रभारी ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 में चालान भेज दिया। घटना से तहसील के पत्रकारों में रोष है। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से की गई है।

विज्ञापन

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।