• Breaking News

    जौनपुर, गुलामी की निशानी मिटाकर राम मन्दिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया मोदी सरकार: भूपेन्द्र सिंह चौधरी #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 
    जौनपुर - कोरोना लॉकडाउन में 80 करोड़ ग़रीबों को तीन महीने तक मुफ़्त अनाज दिया मोदी सरकार उक्त बातें उत्तर प्रदेश में पंचायती राज मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बदलापुर विधान सभा के वर्चुअल सम्मेलन में बोलते हुये कहा, श्री चौधरी ने आगे बोलते हुये कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण देश में लगाए गये लॉकडाउन को देखते हुए सरकार ने विशेष आर्थिक पैकेज का एलान किया है इसके तहत 80 करोड़ ग़रीबों को नवम्बर तक 5 किलो मुफ़्त आटा या चावल और एक किलो दाल देने की घोषणा की है इसके अलावा ग़रीब महिलाओं को सिलेंडर भी मुफ़्त में दिया गया है, श्री चौधरी जी ने कहा कि डीबीटी के माध्यम से पैसे भी ट्रांसफ़र किए गये,  प्रवासी मज़दूरों और शहरी-ग्रामीण ग़रीबों की तुरंत आवश्यकता के लिए 4 करोड़ लंच पैकेज बांटा गया ताकि कोई भी भूखा नहीं रहे ।


    उन्होंने कहा कि लोग कहते थे कि जब कोरोना के मरीजों की संख्या कम थी तब लॉक डाउन किया गया था और जब मरीजो की संख्या बढ़ रही है तो लॉक डाउन हटा दिया गया तो उनको मैं बताना चाहता हूं कि उस समय कोरोना वायरस नया था और उसके बारे में बहुत जानकारी भी नही थी और सरकार की तरफ से कोई तैयारी भी नही थी, ना तो पी पी किट और ना ही अस्पताल में बेड तैयार था, मास्क सेनिटाइजर की भी कमी थी जब सरकार पूरी तैयारी कर ली तो मोदी सरकार ने "जान है और जहांन है"  के तहत अन लॉक कर दिया गया।

     उन्होंने कहा कि सरकार ने ईपीएफ़ को लेकर भी बड़ी घोषणा की है इसके तहत तीन महीनों तक कंपनी और कर्मचारी, दोनों के हिस्से का योगदान सरकार की ओर से किया गया, सरकार की ओर से कोरोना की लड़ाई में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य स्टाफ़ के लिए 50 लाख का इंश्योरेंस कवर देने का काम मोदी सरकार ने की इससे 20 लाख कर्मचारियों को लाभ मिला।

     भूपेंद्र सिंह ने आगे कहा कि किसानों के खाते में 2000 रुपये की किश्त डाली गई, 8.70 लाख किसानों के खाते में अप्रैल के पहले हफ़्ते में ये किश्त ट्रांसफर कर दी गई ये किश्त किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जा रही है, 20 करोड़ महिला जनधन खातों में अगले तीन महीने तक 500-500 रुपये डाले गये, वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए अतिरिक्त 1000 रुपये पेंशन के तौर पर दिए गये दो अलग-अलग किश्तों में ये पैसा दिया गया यह पैसा सीधे उनके बैंक खातों में गया ताकि किसी भी तरह से कोई उनका हक न मार सके।

    उन्होंने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि जो सेवा आप लोगो ने इस महामारी में  की है उसके लिये संगठन आपका ऋणी है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सामाजिक दूरी बनाकर रखे अभी तक किसी तरह का वैक्सीन नही बना है इसलिये जो भी सरकार की गाइड लाइंस है उसका पालन करे ।

     उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करते हुये कहा की भाजपा के एजेंडा में शामिल राम मंदिर था जिसको मोदी सरकार ने राम मन्दिर बनवाने का मार्ग प्रशस्त किया, मोदी सरकार धारा 370  और 35 A हटाने का काम किया, कामन सिविल कोड लागू करने का काम किया। श्री चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार सिक्खों के लिए करतार कॉरिडोर बनवाने का  काम किये है जो श्रद्धालु करतार साहिब का दर्शन सरहद से 3 किलोमीटर दूर से ही दूरबीन द्वारा करते थे उसको मोदी सरकार ने पाकिस्तान सरकार से बात करके करतार कॉरिडोर बनवा कर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन करवाने का मार्ग प्रशस्त किया।

    वर्चुअल सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया और संचालन जिला महामंत्री रामसूरत बिंद ने किया, उक्त कार्यक्रम में विधानसभा बदलापुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, जिला मंत्री अवधेश यादव और सभी मण्डल अध्यक्ष के साथ विधानसभा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad