26 सितंबर से 8 नवंबर के बीच खेला जाएगा IPL 2020? जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा
नई दिल्ली - इंडियन प्रीमियर लीग के दीवानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, 26 सितंबर से 08 नवंबर के बीच इस लीग का आयोजन हो सकता है. हालांकि, बीसीसीआई ने अभी आईपीएल 2020 को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. बताया जा रहा है कि जब ICC औपचारिक तौर पर 2020 टी20 विश्व कप के रद्द होने का एलान करेगी, तभी बीसीसीआई आईपीएल 2020 को लेकर आधिकारिक सूचना जारी करेगी.
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'अगर आईपीएल 08 नवंबर तक समाप्त हो जाता है, तो टीम 10 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना सकती हैं.' बता दें कि भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर क्वारंटीन में भी रहना होगा, इसके अलावा कोहली डे-नाइट टेस्ट से पहले एक अभ्यास पिंक बॉल टेस्ट खेलना चाहते हैं. ऐसे में भारतीय टीम को कम से कम 20-25 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचना होगा. माना जा रहा है कि इसी समस्या को देखते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया से क्वारंटीन का समय कम करने की अपील की थी.
खाली स्टेडियम में होगा आईपीएल का आयोजन
बताया जा रहा है कि यूएई में कोरोना वायरस प्रोटोकॉल को देखते हुए आईपीएल का आयोजन खाली स्टेडियम में होगा. रिपोर्ट में एक टीम फ्रेंचाइज़ी के हवाले से कहा गया है, 'आईपीएल टीवी के लिए बनाया गया है. अगर स्टेडियम में भीड़ नहीं आएगी तो इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा.' वहीं एक अन्य टीम मालिक के हवाले से कहा गया है कि वहां हमारे विदेशी खिलाड़ी खेलने को तैयार होंगे. हमें तैयारी के लिए सिर्फ एक महीने की ज़रूरत है.
UAE में होगा आईपीएल 2020 का आयोजन
बता दें कि भारत में जानलेवा कोरोना वायरस के मामलों में तेज़ी से इज़ाफा हो रहा है, ऐसे में भारत में आईपीएल का आयोजन होना नामुमकिन है. इसे देखते हुए माना जा रहा है कि यूएई में इस लीग का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए सभी टीम मालिकों ने भी सहमति भर दी है. यूएई में आईपीएल का आयोजन कराने की सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां स्टेडियम पास-पास हैं और खिलाड़ियों के रुकने के लिए बड़ी मात्रा में 5 स्टार होटल हैं. ऐसे में यहां आसानी से इस लीग का आयोजन किया जा सकता है.
IPL बोर्ड की पहली प्राथमिकता- सौरव गांगुली


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।