• Breaking News

    खेतों में धान बोने के बाद ट्रैक्टर चला रहे सलमान खान

    सलमान खान लॉकडाउन की शुरुआत से ही अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में रह रहे हैं. फार्महाउस में रहते हुए सलमान खान ने कई लोगों की मदद की है और साथ ही काम पर भी अपना फोकस बनाए रखा है. लेकिन इन सभी के बीच सलमान खान अपने लिए समय निकालना और कुछ नया करने का मौका भी नहीं छोड़ रहे हैं. सलमान को कुछ समय पहले घुड़सवारी करते देखा गया था, लेकिन अब वे ट्रैक्टर चलाने में लगे हुए हैं.

    फार्मिंग कर रहे सलमान खान
    सलमान खान ने एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में वे खेत में ट्रैक्टर चला रहे हैं. इस वीडियो से साफ है कि वे फार्मिंग में दिलचस्पी ले रहे हैं. सलमान खान के ट्रैक्टर से खेती करने का आइडिया काफी सही है और उन्हें ऐसा करते देख फैन्स को भी काफी खुशी मिल रही हैं. एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- फार्मिंग.

    बता दें कि कुछ समय पहले सलमान खान ने अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे मिट्टी से लथपथ बैठे थे. इस फोटो के कैप्शन में सलमान खान ने लिखा था- सभी किसानों को मेरा नमन. जाहिर है कि सलमान खान इन दिनों फार्मिंग में मेहनत कर कुछ नया सीख रहे हैं. साथ ही उन्हें ये भी पता चल रहा है कि एक किसान होना बहुत मुश्किल काम है. सलमान के फैन्स भाई का ये अंदाज देख बेहद खुश हैं और उनके पोस्ट्स पर खूब कमेंट कर रहे हैं.
    विज्ञापन


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad