• Breaking News

    जौनपुर में कोरोना का कहर लगातार जारी, आज फिर जनपद में मिले 50 कोरोना पॉजिटिव मरीज #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर - जनपद में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वस्थ होकर घर लौटने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को 20 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। वहीं 50 नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में पीड़ितों की संख्या जहां 1813 है वहीं 999 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद सिर्फ 790 सक्रिय मरीज बचे हैं। 24 दम तोड़ चुके हैं।  


    बदलापुर के स्टेट बैंक के एकाउंटेंट की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद आनन-फानन में बैंक को बंद कर दिया गया। कस्बे की तीन मुख्य बैंकों में ताला लगने से रक्षाबंधन जैसे पर्व पर ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत के यूनियन बैंक शाखा में महिला कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आ गई। चिकित्सक ने महिला कर्मचारी को होम क्वारंटाइन में रहने के लिए आदेशित किया। शाखा प्रबंधक ने रिपोर्ट पाजिटिव की सूचना मिलने पर यूनियन बैंक की शाखा को गुरुवार को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया।

     मैनेजर ने बताया कि अगले पांच दिनों के लिए बैंक शाखा को बंद रहेगा। शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीजन रैपिड किट से कुल 33 की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जिसमें नगर के हुसैनगंज मुहल्ले का एक, बीबीगंज बाजार का एक व जिला मुख्यालय पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित पाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में 36 लोगों की जांच की गई। इनमें दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। बरईपार क्षेत्र के राजेपुर गांव में मृतक व्यापारी के परिवार के आठ लोगों के कोरोना पाजिटिव आने के बाद पूरे क्षेत्र के लोग सहमे हैं।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad