• Breaking News

    जौनपुर, नोडल अधिकारी ने विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। जिले के नोडल अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर, हौज तथा मटियारी में बने एल-1 हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।

     निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने जिला अस्पताल में बने कोविड-19 अस्पताल में भर्ती मरीजों की जानकारी ली तथा कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। पल्स आक्सीमीटर से स्वयं की पल्स एवं आक्सीजन लेवल की जॉच करायी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभी यहां तीन मरीज भर्ती है। अस्पताल में 06 वेंटिलेटर उपलब्ध है। नोडल अधिकारी ने वेंटिलेटर में सेंटर ऑक्सीजन सिस्टम यथाशीघ्र चालू करने के निर्देश दिये।

     उन्होंने ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। बताया गया कि यहां सभी ग्रुप के ब्लड उपलब्ध हैं तथा ब्लड डोनर की सूची अस्पताल में मौजूद है। आवश्यकता पड़ने पर डोनर के माध्यम से ब्लड उपलब्ध हो जाता है। महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि जो भी संदिग्ध महिला प्रतीत हो उसका कोरोना टेस्ट अवश्य करें।

     इसके बाद विकासखंड सिरकोनी के फौज में बने एल-2 हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। ट्रामा सेंटर में आज तीन कोरोना मरीजों को भर्ती किया गया है। यहां पर एक्सरे, सिटी स्कैन टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। चार वेंटीलेटर्स बेड सहित कुल 24 बेड की व्यवस्था है। मटियारी में बने एल-1 हॉस्पिटल में 100 मरीज भर्ती हैं। यहां अभी 200 बेड की व्यवस्था की गई है, 250 बेड की और व्यवस्था की जा रही है। 

    नोडल अधिकारी ने एल-1 हॉस्पिटल में बने किचन का निरीक्षण कर मरीजों के लिए बनाये गये भोजन को स्वयं खाकर उसकी गुणवत्ता परखी। नोडल अधिकारी ने मुंगराबादशाहपुर के कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकले। अगर बहुत जरूरी हो तो मास्क लगाकर ही बाहर निकले।

     उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर को निर्देश दिया कि प्रतिदिन साफ-सफाई तथा एंटी लार्वा का छिड़काव तथा सैनिटाइजेशन किया जाए।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad