जौनपुर, 8 दुकानदारों को इस पूरे सप्ताह दुकान बंद करने का जिलाधिकारी ने दिया आदेश #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। डीएम ने सोमवार को दोपहर एक बजे अम्बेडकर चौराहे से कलेक्ट्रेट तिराहे से आकस्मिक निरीक्षण किया गया। डीएम ने बताया कि इस दौरान दुकानों की वीडियो सर्विलांस के माध्यम से जांच करायी गयी और यह पाया गया कि इनमें से कुछ दुकानदारों ने बार—बार कहने के बावजूद मास्क नहीं लगाये थे और कुछ ऐसे दुकानदार मिले जो ऐसे ग्राहकों को सामान दे रहे थे, जो मास्क नहीं लगाये थे।
डीएम ने बताया कि आठ दुकानदारों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है, जिससे कोरोना वायरस संक्रमण फैल सकता है। उन्होंने दुकानदारों की दुकान इस पूरे सप्ताह शुक्रवार तक बंद रखने का आदेश दिया है। साथ ही मास्क न लगाने के लिए इन सभी से पांच—पांच सौ रूपये जुर्माने की रसीद काटने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया है।
डीएम ने इन सभी दुकानदारों से अपेक्षा की है कि वे आत्मचिंतन करें एवं दृढ़ प्रतिज्ञा लें कि वे शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का भविष्य में अक्षरश: पालन करेंगे।
विज्ञापन



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।