जौनपुर, विवेक यादव विक्की को आम आदमी पार्टी यूथ विंग का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर (शाहगंज) - शाहगंज के रहने वाले आम आदमी पार्टी के युवा साथी विवेक यादव विक्की को आम आदमी पार्टी यूथ विंग का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि विवेक यादव विक्की जी को पार्टी के यूथ विंग का प्रदेश सचिव बनने से युवाओं का रुझान आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ेगा और पार्टी मजबूत होगी।
इस अवसर पर शाहगंज क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा। विवेक यादव विक्की के घर पर बधाई देने के लिए नौजवानों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। खुटहन और सुईंथाकला तथा शाहगंज नगर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने आवास पर पहुंचकर बधाई दी।
इस अवसर पर यूथ विंग के प्रदेश सचिव विवेक यादव विक्की ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनुराग मिश्र तथा यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी का आभार प्रकट किया और कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है मैं पूर्वांचल क्षेत्र के हजारों नौजवानों को पार्टी से जोड़कर उत्तर प्रदेश में केजरीवाल मॉडल को जन जन तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगा।
उत्तर प्रदेश में कोरोना करप्शन और क्राइम तीनों में आगे निकल जाने की होड़ लगी है, उत्तर प्रदेश का हर आदमी विशेषकर नौजवान परेशान है। मेरा प्रयास होगा कि प्रदेश के नौजवानों की समस्याओं को सड़क से लेकर सदन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा और उनकी समस्याओं का निराकरण कराने का भी पूरा प्रयास होगा।

विज्ञापन

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।