यूपी में भी कोरोना मरीजों को मिलेगी होम आइसोलेशन की सुविधा
उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों के होम आइसोलेशन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा-निर्देश जारी किया है. राज्य सरकार निर्धारित प्रोटोकॉल की शर्तों के साथ कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति देगी, क्योंकि बड़ी संख्या में कोरोना के लक्षणरहित संक्रमित लोग बीमारी को छिपा रहे, जिससे संक्रमण बढ़ सकता है.
सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, रोगी और उसके परिवार को होम आइसोलेशन के प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा. राज्य सरकार के पास कोविड हॉस्पिटल में पर्याप्त संख्या में कोविड बेड्स मौजूद हैं. कोविड-19 से बचाव के बारे में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेहतर इम्युनिटी कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी है. कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की दर को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रभावी कार्यवाही करें. संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग प्रत्येक दशा में की जाए.
इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ, कानपुर नगर, बस्ती, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, बलिया, झांसी, मुरादाबाद और वाराणसी में चिकित्सकों की विशेष टीम भेजने के निर्देश दिया है. चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के सम्बन्ध में जनपद स्तर पर आईएमए और नर्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि कोविड अस्पतालों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं. इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले शनिवार और रविवार को प्रदेश में संचालित विशेष स्वच्छता और सैनिटाइजेशन अभियान में किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की.


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।