जौनपुर, विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर (सुइथाकला) - सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार की रात उक्त गांव निवासी अविनाश की 23 वर्षीया पत्नी सुन्दरी अज्ञात कारणों से क्षुब्ध होकर कमरे के भीतर बल्ली के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर लटक गयी। पास में सो रही छोटी बच्ची की काफी देर तक रोने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। परिवार वाले कमरे के भीतर गये तो वहां का दृश्य देखकर अवाक रह गये। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी विवेक तिवारी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। मृतका का छोटा भाई यही रहता था। घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई है। मृतका का मायका सुलतानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के कुन्दाभैरवपुर में है। समाचार लिखे जाने तक मृतका के मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है

विज्ञापन

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।