• Breaking News

    Breaking News :- सीएम शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे COVID-19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें. मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारनटीन में चले जाएं.


    शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट में लिखा, मैं COVID-19 की सभी गाइडलाइंस का पालन कर रहा हूं. डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को क्वारनटीन करूंगा. मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है. मैंने कोरोना से बचने के हर संभव प्रयास किए लेकिन अनेक विषयों को लेकर लोग मिलते थे.
    मुख्यमंत्री ने आगे कहा, COVID-19 का समय पर इलाज होता है तो व्यक्ति बिल्कुल ठीक हो जाता है. मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक करता रहा हूं. मैं यथासंभव अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा.
    शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मेरी अनुपस्थिति में अब यह बैठक गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरी विकास एवं प्रशासन मंत्री, भूपेंद्र सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री, विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पीआर चौधरी करेंगे. मैं खुद भी इलाज के दौरान प्रदेश में COVID-19 नियंत्रण के हरसंभव प्रयास करता रहूंगा.
    बता दें, मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी देखी जा रही है. खासकर भोपाल में हालात चिंताजनक हैं. इसे देखते हुए राजधानी भोपाल में 24 जुलाई की रात से लॉकडाउन लगाया गया है. सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक लॉकडाउन शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू होकर 4 अगस्त की सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. इसमें जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी.
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad