• Breaking News

    जौनपुर, किसानों के लिये वरदान साबित हो रही ड्रम सीडर से धान की सीधी बुवाई #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर (केराकत) - कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित  के अध्यक्ष  व कृषि वैज्ञानिक डा0 नरेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि ड्रम सीडर से धान की सीधी बुवाई किसानों के लिये वरदान साबित हो रही है। इस नयी विधि से किसानों का समय ,पैसों  दोनों की बचत होती है तथा साथ ही उत्पादन अधिक होता है।तथा खरपतवार नियंत्रण करने में  आसानी होती है। साथ ही इस विधि  से लगभग  पांच हजार रुपये की बचत हो जाती है।


    मंगलवार को केराकत  ब्लाक के सोहनी गांव में प्रगति शील किसान इंद्रसेन सिंह  के  एक एकड़ खेत में  ड्रम सीडर द्वारा धान की सीधी बुवाई करते समय वे किसानों को विधि की जानकारी  दे रहे थे। डा0 सिंह ने इस नयी तकनीकी पर प्रकाश डालते हुए बताया  ड्रम  सीडर मशीन एक आदमी द्वारा  संचालित की जाती है।इसमें  चार खोखले ड्रम लगे होते हैं । जिसमें  24 से 30 घंटे बीज भिगो कर फिर 8 से 12 घंटा बीज निकालकरके टाट के बोरे पर फैला देते हैं । हलका सा अंकुरित बीज होने पर उसे चारों  ड्रम  में  आधा आधा भाग भरकर बुवाई करते हैं । 

    एक  आदमी संचालित करता है, जो   प्रशिक्षित किसान  एक दिन में  तीन से चार एकड़ तक की बुवाई  इस मशीन से कर सकता है। किसान को चार से पांच  दिन खेतों  में  पड़े  बीजों को चिड़ियों से बचाना जरूरी होता है। इस पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 के सिंह, कृषि शिव , अजय ,रवीन्द्र    राज सिंह सरोज  प्रधान आदि प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे ।

    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad