• Breaking News

    केंद्रीय विद्यालय के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन, CBSE की 12वीं की परीक्षा में 98.62 फीसद छात्र हुए कामयाब


    नई दिल्ली :-  12वीं की परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने परीक्षा में पास होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं बोर्ड की परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय के 98.62 फीसद छात्र पास हुए हैं. दावा किया जा रहा है कि विद्यालय के छात्रों का अबतक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है. पिछले साल के मुकाबले 2020 की परीक्षा में कामयाब छात्रों के प्रतिशत में थोड़ा सुधार देखा गया. पिछले साल 98.54 फीसद विद्यालय के छात्र सफल हुए थे.

    केंद्रीय विद्यालय के 98.62 फीसद छात्र पास
    केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने बयान में कहा कि CBSE से संबद्ध विभिन्न श्रेणियों के विद्यालयों में केंद्रीय विद्यालय का दूसरा स्थान रहा है. आपको बता दें कि सोमवार को CBSE के कक्षा बारहवीं के परिणाम घोषित किए गए था. सामने आए नतीजों में केरल के केंद्रीय विद्यालयों का दबदबा रहा. कोच्चि के केंद्रीय विद्यालय कदावंथारा में वाणिज्य विद्यार्थी अलीशा पी शाजी, केंद्रीय विद्याल कांझिकोड के विज्ञान विद्यार्थी अभिजीत टी आर ने 500 में 499 अंक लाकर 99.8 फीसद अंक प्राप्त किए हैं. इस बार केंद्रीय विद्यालय के कुल 68 हजार 99 विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा दी थी. जिनमें से 67 हजार 161 कामयाब हुए.

    CBSE की 12वीं की परीक्षा में लड़कियों का दबदबा
    CBSE के 12वीं की परीक्षा के नतीजे में पिछले साल की तुलना में इस साल बढ़ोतरी देखी गई. 2020 में कुल पास प्रतिशत 88.78 फीसदी रहा रहा जबकि पिछले साल करीब 83 फीसद छात्र कामयाब हुए थे. इस बार की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी. गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते असेसमेंट स्कीम के तहत बोर्ड परीक्षा के पिछले तीन पेपरों के औसत मार्क्स के आधार पर नंबर दिए गए. दूसरे शब्दों में कहें तो रद्द किए गए शेष पेपरों के मार्क्स उन पेपरों के अवरेज मार्क्स के आधार पर दिए गए जो पहले हो चुके थे.
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad