• Breaking News

    Jaunpur News :- पूर्वांचल यूनिवर्सिटी की परीक्षा का हुआ एलान,जानिए कब से होगा एक्ज़ाम । #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2020 की स्नातक व स्नातकोत्तर (यूपी व पीजी) व सेमेस्टर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं छह अगस्त से होंगी। समय सारिणी जल्द जारी की जाएगी। कालेजों को शुल्क के साथ फार्म विश्वविद्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है।

    VBSPU

    परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि कुलपति के आदेशानुसार समस्त प्राचार्य, प्रबंधकों, प्राध्यापकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों एवं परीक्षार्थियों को सूचित किया गया है कि भारत व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परीक्षा कार्य के लिए लॉकडाउन में छूट प्रदान किए जाने की स्थिति में विश्वविद्यालय की अवशेष मुख्य परीक्षाओं स्नातक-स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष एवं बीएड-एमएड, एलएलबी-एलएलएम, बीबीए-बीसीए एवं बीएससी एजी अंतिम सेमेस्टर को छह अगस्त से संपन्न कराया जाएगा।
    इसके साथ ही महाविद्यालयों को सेमेस्टर छात्रों का परीक्षा फार्म शुल्क के साथ विश्वविद्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। कहा कि फार्म जल्द जमा कराएं ताकि परीक्षा की तैयारी पूर्ण की जा सके।
    यदि निर्धारित समय से परीक्षा फार्म शुल्क विश्वविद्यालय में नहीं किया जाता है तो उनकी परीक्षाएं कराया जाना संभव नहीं होगा। वैश्विक महामारी कोविड-19 का को देखते हुए अधिक से अधिक परीक्षा केंद्र बनाने और तीन पालियों में परीक्षा कराने के साथ सभी सेंटरों पर तापमान मापने के लिए इंफ्रारेड मशीन, मास्क और एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर उपलब्ध होना आवश्यक होगा। प्रश्न पत्र और पुस्तिका लेने और जमा करने के लिए नजदीक संकलन केंद्र बनाए जाएंगे।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad