IPL 2020: आईपीएल फाइनल 8 की बजाए 10 नवंबर को होने की संभावना: रिपोर्ट
IPL 2020 Final: आईपीएल के 13वें सत्र के कार्यक्रम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे है। IPL 2020 पहले 26 सितंबर से आयोजित किया जाने वाला था, लेकिन अब इसे एक सप्ताह पहले 19 सितंबर से शुरू किया जा रहा है। इसका फाइनल 8 नवंबर को होना है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई अब इसे 10 नवंबर को आयोजित करने पर विचार कर रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा इसलिए किया जा सकता है क्योंकि बीसीसीआई अब भारतीय टीम को यूएई से ही सीधे ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहता है। वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार टीम इंडिया को आईपीएल समाप्ति के बाद भारत होकर ऑस्ट्रेलिया जाना था। यदि टूर्नामेंट के कार्यक्रम में यह बदलाव किया गया तो इसकी अवधि 51 दिनों से बढ़कर 53 दिन हो जाएगी, लेकिन इस स्थिति में फाइनल रविवार की बजाए मंगलवार को खेला जाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अभी यह चर्चा शुरुआती दौर में है और इसके बारे में फैसला रविवार 2 अगस्त को होने वाली आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया जाएगा।
10 नवंबर मंगलवार का दिन Diwali के सप्ताह में आएगा, यह बात प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स को खुश कर सकती है। बीसीसीआई कार्यक्रम मं यह बदलाव इसलिए करना चाहता है ताकि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले खिलाड़ियों को भारत नहीं लौटना पड़े। वैसे देखा जाए तो फाइनल में तो टीम इंडिया के कम ही खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन पहले ही फ्री हो चुके खिलाड़ियों को भी यूएई में ही रूकना पड़ेगा। ऐसे भारतीय खिलाड़ी यूएई में ही टीम इंडिया के कैंप में शामिल होंगे। आईपीएल खत्म होते ही नॉकआउट में खेले खिलाड़ी भी कैंप में शामिल खिलाड़ियों के साथ जुड़ेंगे और वे एकसाथ ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे।इस तरह टीम इंडिया के खिलाड़ी अगस्त के दूसरे सप्ताह के बाद भारत से यूएई के लिए रवाना होगे और वे नए साल में ही वापस लौटेंगे। अगस्त के तीसरे सप्ताह से यूएई में आईपीएल टीमों के कैंप लगना शुरू हो जाएंगे। बायो सिक्योर प्रोटोकॉल की वजह से ये खिलाड़ी आईपीएल और ऑस्ट्रेलिया दौरे के वक्त अपने परिजनों से भी नहीं मिल पाएंगे।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।