• Breaking News

    IRCTC की वेबसाइट पर बदलने जा रहा टिकट बुकिंग का तरीका, अगस्त महीने से होगा लागू, जानिए हर बात

    देश में वैसे इन दिनों कम ही ट्रेनें चल रही है लेकिन Indian Railway कोरोना के बाद की ट्रेनों को लेकर तैयारी कर रहा है। दूसरी तरफ ट्रेन टिकट बुकिंग करने वाली IRCTC अगस्त महीने से ट्रेन यात्रियों के लिए Online Train Ticket Reservation का बिलकुल नया अनुभव लेकर आने की तैयारी में है। ऐसा इसलिए क्योंकि IRCTC अपनी वेबसाइट का कलेवर और फ्लेवर बदलने जा रही है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Inteligence) की मदद ली जाएगी। खबर है कि वेबसाइट अपग्रेड करते हुए आईआरसीटीसी इसमें कुछ नए फीचर्स भी जोड़ने वाली है जिससे टिकट बुकिंग आसान होगी।
    इससे पहले IRCTC ने 2018 में अपनी वेबसाइट अपडेट की थी और बिलकुल नए रूप में पेश किया था। इसे ट्रेन यात्रियों ने खूब पसंद भी किया था। वेबसाइट को अपग्रेड की करने की जानकारी हाल ही में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने दी थी और कहा था कि इसे अपग्रेड कर टिकट बुकिंग की प्रोसेस को सरल बनाया जाएगा।
    IRCTC की वेबसाइट पर बदलने जा रहा टिकट बुकिंग का तरीका, अगस्त महीने से होगा लागू, जानिए हर बात
    मिलेंगे यह नए फीचर
    यादव ने बताया था कि रेलवे की वेबसाइट को अपग्रेड करते हुए इसमें कई नए फीचर जोड़े जाएंगे। इसमें ट्रेन यात्रियों को पर्सनलाइज्ड एक्सपीरिएंस मिलेगा। वेबसाइट पर ट्रेन टिकट बुकिंग के साथ ही इसमें होटल और मील बुकिंग को भी जोड़ा जाएगा। वेबसाइट का नया रूप अगस्त में जारी किया जाएगा। वेबसाइट में किए जा रहे बदलाव यात्रियों के लिए काफी अच्छे साबित होंगे। इसके लिए SATSANG सॉफ्टवेयर की मदद ली जा रही है ताकि जीरो आधारित टाइमटेबल बनाया जा सके।
    बता दें कि रेलवे कोरोना काल के बाद कॉन्टेक्टलेस सेवाओं की तरफ बढ़ रही है। इसी कड़ी में QR Code स्कैन कर टिकट चेकिंग शुरू करने वाली है। यह पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सफल रहा है। इसके अलावा भी ट्रेन यात्रियों को आने वाले दिनों में कई तरह के नए अनुभव मिलने वाले हैं जो ट्रेन यात्रा को पूरी तरह से बदलेंगे जिनमें कॉन्टेक्ट लेस ट्रेन कोच भी शामिल हैं।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad