• Breaking News

    Jaunpur News :- इंटरलॉकिंग सड़क पर बरसात का पानी लगने से लोगों को हो रही परेशानी #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 
    जौनपुर (मड़ियाहूं) - नगर पंचायत मड़ियाहूं के पाल बस्ती यादव बस्ती व बेलवा वार्ड में 3 वर्ष पूर्व बनवाई गयी इंटरलॉकिंग सड़क पर बरसात का पानी लगने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके अलावा बरसात के मौसम में होने वाली बीमारी भी फैलने का खतरा बना रहेगा।

    जुलाई माह में चलने चल रहा संचारी रोग पखवाड़ा को इन बस्तियों की पानी से डूबी सड़के मुह चिढ़ा रही है।अभी तक नगर पंचायत द्वारा यह अभियान भी इस बस्ती तक नही पहुँच सका। यहाँ पर दवा आदि का छिड़काव भी नही हो पाया है।इन बस्तियों में बनी सड़क पर पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण नही कराया गया है।

    जबकि सड़क के बगल नाली निर्माण होना आवश्यक है और इसके लिए धन भी आहरित किया गया है।बस्ती के लोगो ने इसकी शिकायत नगर पंचायत कार्यालय पर की।जिसको संज्ञान में लेकर अध्यक्ष ने आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

    इस सबन्ध में नगर पंचायत अध्यक्ष रूखसाना कमाल ने बताया कि यह सड़क पिछले चेयरमैन के कार्यकाल की है।यहाँ पर नाली होना चाहिए।इसके लिए जो भी आवश्यकता होगी कराया जाएगा।यहाँ पर दवा आदि छिड़काव के लिए ईओ को निर्देशित कर दिया गया है।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad