जौनपुर - किसानों के लिये वरदान साबित हो रही ड्रम सीडर से धान की सीधी बुवाई # JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर (केराकत) - कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित के अध्यक्ष व कृषि वैज्ञानिक डा0 नरेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि ड्रम सीडर से धान की सीधी बुवाई किसानों के लिये वरदान साबित हो रही है। इस नयी विधि से किसानों का समय ,पैसों दोनों की बचत होती है तथा साथ ही उत्पादन अधिक होता है।तथा खरपतवार नियंत्रण करने में आसानी होती है। साथ ही इस विधि से लगभग पांच हजार रुपये की बचत हो जाती है।
सोमवार को केराकत ब्लाक के थानागद्दी के सोहनी गांव में प्रगति शील किसान इन्द्रसेन सिंह के दो एकड़ खेत में ड्रम सीडर द्वारा धान की सीधी बुवाई करते समय वे किसानों को विधि की जानकारी दे रहे थे। डा0 रघुबंशी ने इस नयी तकनीकी पर प्रकाश डालते हुए बताया की एक एकड़ की बुआई हेतु 6 kg बीज इसमे लगता है ।
ड्रम सीडर मशीन एक आदमी द्वारा संचालित की जाती है।इसमें चार खोखले ड्रम लगे होते हैं । जिसमें 24 से 30 घंटे बीज भिगो कर फिर 8 से 12 घंटा बीज निकालकरके टाट के बोरे पर फैला देते हैं । हलका सा अंकुरित बीज होने पर उसे चारों ड्रम में आधा आधा भाग भरकर बुवाई करते हैं ।एक आदमी संचालित करता है, जो प्रशिक्षित किसान एक दिन में तीन से चार एकड़ तक की बुवाई इस मशीन से कर सकता है।
किसान को चार से पांच दिन खेतों में पड़े बीजों को चिड़ियों से बचाना जरूरी होता है। उक्त कार्यक्रम में इस केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक दिनेश कुमार व कार्यक्रम सहायक / फार्म मैनेजर वी.के. सिंह उपस्थित रहे। रामजानकी जाखियाँ, चंद्रभान सिंह नाउपुर, डॉ. वी के सिंह कनुआनी, रणविजय सिंह सोहनी, राजेन्द्र सिंह सोहनी, सुजीत कुमार सिंह आदि प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे ।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।