• Breaking News

    जौनपुर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की हार्टअटैक से मौत #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update Newsजौनपुर (जलालपुर) - स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रधानपुर गाँव निवासी रामबहादुर सिंह 56 वर्ष सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर रिहन्दनगर सोनभद्र में तैनात थे। शनिवार को इनकी हालत गम्भीर होने पर हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। 


    डाक्टर के अनुसार हार्टअटैक की वजह से इनकी मौत हुई है। श्री सिंह के साथ हास्पिटल में पत्नी सरोज सिंह थी उनके सामने मौत होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हुआ। उनकी पत्नी ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया। सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर राजेश सिंह व एक कान्स्टेबल के साथ मृतक रामबहादुर के शरीर को उनके घर प्रधानपुर लाया गया। इसके बाद इलाहाबाद से इंस्पेक्टर अमित कुमार प्रधानपुर पहुंचे। सीआईएसएफ के जवानों ने रामबहादुर सिंह के शव पर पुष्प माला अर्पित कर आखिरी सलामी देकर विदा किया।

     इस दौरान इंस्पेक्टर अमित कुमार, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, कान्स्टेबल बाला यादव, यूके पाण्डेय, एमके यादव रह। मृतक के दो लड़के दुर्गेश सिंह तथा सर्वेश सिंह हैं। दुर्गेश सिंह ने बताया कि उनके नौकरी से सेवानिवृत्त होने में अभी चार वर्ष शेष रह गया था। तभी ऐसी घटना हो गयी। इससे पहले कभी हार्टअटैक जैसी समस्या नहीं हुई थी।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad