• Breaking News

    जौनपुर, बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई में हुआ खूनी संघर्ष #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर (मुंगराबादशाहपुर) - स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम काछीडीह नडार में रविवार को अपराह्न लगभग 3 बजे बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया ।


     बताते है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम काछीडीह नडार निवासी अभिराजी देवी पत्नी मेघई गौतम उम्र लगभग 70 वर्ष अपने खेत मे परिजनों समेत धान लगवा रही थी कि विपक्षी मीरपुर थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज निवासी अमृत लाल , जीतलाल व भाईलाल अपने पुत्रों के साथ धान के खेत मे पहुँचे और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिससे अभिराजी देवी जमीन पर गिर कर बेहोश हो गयी जबकि गुड्डू पुत्र लाला उम्र लगभग 29 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए । मारपीट करने के बाद विपक्षी गण मौके से भाग निकले । 

    घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह,  उप निरीक्षक बृज बिहारी सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घायल अभिराजी देवी और गुड्डू को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर ले आए । जहाँ चिकित्सकों ने अभिराजी देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुड्डू को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया । 

    घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय सिंह मौके पर पहुँच कर अपने सामने मृतक अभिराजी देवी के शव का पंचनामा कराने के बाद अन्त्य परीक्षण के लिए जौनपुर भेज दिया ।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad