• Breaking News

    जौनपुर, पैसे के लेनदेन को लेकर कुल्हाड़ी से मारकर बृद्ध की नृशंस हत्या #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 
    जौनपुर (चंदवक) - क्षेत्र के अमरौना गांव में शनिवार देर रात पैसे के लेनदेन में पड़ोसी रिश्तेदार ने बृद्ध की कुल्हाड़ी से मारकर नृशंस हत्या कर दी। 

    पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस बृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी लायीं जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस दो लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक व हत्यारोपी दोनों मौसेरे भाई है।

    अमरौना गांव निवासी वंशी लाल यादव(62) राजगीर का काम करता था।उसकी पत्नी का दो महीने पहले देहांत हो गया।वह अपने पड़ोसी व रिश्ते में मौसेरे भाई श्याम जीत यादव के यहां रहकर खाता पीता था। वह जिस कमरें में रहता था उसमें श्यामजीत का ही गृहस्थी का सामान रखा था। आरोप है कि वंशीलाल से ढाई लाख रुपये श्यामजीत ने उधार ले रखा था जिसकों लेकर दोनों में शनिवार रात कहासुनी होने लगीं। 

    बात इतनी बढ़ी कि श्यामजीत व उसका पुत्र बुधि राम कुल्हाड़ी से उसके सिर व चेहरे पर कई वार कर दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी व लहूलुहान हो बिस्तर के पास ही गिर गया। जानकारी होने पर थोड़ी देर बाद पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी । पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी लायीं जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र जय कुमार की तहरीर पर श्यामजीत व बुधिराम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। घटना की जानकारी होने पर एडिशनल एसपी डॉ. संजय कुमार ने थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह के घटना स्थल का निरीक्षण किया।

    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad