• Breaking News

    जौनपुर, पेड़ से लटकती अधेड़ की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 
    जौनपुर - चंदवक क्षेत्र के परसुपुर गांव में रविवार को प्रातः नीम के पेड़ से अधेड़ की लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश को देखते ही जहां परिजनों में चींख पुकार मच गया, वहीं आस पास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ने गांव के तीन लोगों के विरुद्ध हत्या कर शव फंदे के सहारे पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।


    बतादें कि परसुपुर गांव निवासी नंदलाल शर्मा(48) सटरिंग का काम करता था। रविवार सुबह उसकी लाश घर के पास ही नीम के पेड़ से लटकती मिली। घटना से जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं सैकड़ों की भीड़ जुट गई।

    सूचना पर पुलिस पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र आशीष ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के तीन लोगों पर पैसे के लेनदेन में हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad