• Breaking News

    जौनपुर, दिनदहाड़े असलहे के दम पर सर्राफा की दुकान पे डकैतों ने की डकैती, वीडियो हुआ वायरल #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 
    जौनपुर। पवारा बाजार में बेखौफ बदमाशो ने असलहा लहराते हुए दिनदहाड़े सर्राफा की दुकान में डकैती डालने की वारदात से पूरे जिले में सनसनी फैल गयी है। उधर अभूषण व्यापारियों में दहशत व्याप्त हो गया है। 


    30 सेकेण्ड में लाखो की लूट की खबर मिलते ही आइजी वाराणसी विजय सिंह मीणा घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। उन्होने बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित करके जल्द से जल्द बदमाशो को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। मीडिया से बीतचीत में आइजी ने साफ कहा कि जल्द ही वारदात का पर्दाफास किया जायेगा। 


    पवारा क्षेत्र के अमरनाथ की पंवारा बाजार में आभूषण की दुकान है। शुक्रवार की सुबह सवा दस बजे उन्होंने दुकान खोली। इसी बीच सवा ग्यारह बजे तीन बाइकों से छह बदमाश पहुंचे। एक एक बाइक से तीन बदमाश उतरे और दुकान में घुस गए। तीनों ने फिल्मी स्टाइल में असलहा निकाला और अमरनाथ को सटाने के साथ ही ग्राहकों को भी चुपचाप बैठे रहने की हिदायत दी। 

    दुकान में मौजूद जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए। दुकानदार के अनुसार बदमाशों के हाथ 200 ग्राम सोना, 3 किलो चांदी के जेवर और 20 हजार नगद लगा है। आभूषण की कीमत लगभग 13 लाख बताई। एसपीआरए के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश हो रही है।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad