जौनपुर, आपसी सद्भाव के साथ मनायें बकराईद एवं रक्षाबन्धन का पर्व- अरशद कुरैशी #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। ईद-उल-अज़हा (बकराईद) में कुर्बानी के मद्देनजर मरकजी सीरत कमेटी, जौनपुर के अध्यक्ष अरशद कुरैशी ने कोविड-19 कोरोना संक्रमण के इस महौल में लोगों से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि आज हमारा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया कोविड-19 कोरोना जेसी महामारी से जूझ रहा है इसी दरम्यान हमारा ऐतिहासिक त्योहार ईद-उल-अज़हा (बकराईद) तारीख 01, 02 और 3 अगस्त 2020 को मनाया जायेगा। साथ ही साथ कुर्बानी के अन्तिम दिन 3 अगस्त 2020 को हिन्दू भाइयों का श्रावण मास का अन्तिम सोमवार और रक्षा बन्धन का पर्व भी मनाया जायेगा।
हमें एक जिम्मेदार नागरिक होने का मिसाल पेश करते हुए अपना ऐतिहासिक पर्व एवं हिन्दू भाइयों के धार्मिक भावनाओं का भी ख्याल रखना है साथ ही साथ शासन व प्रशासन द्वारा कुछ जरुरी हिदायते जारी की गई है जिसमें कोराना महामारी के मद्देनजर शासन/प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देशों को पूरा-पूरा अमल में लाना होगा। कुर्बानी के समय मास्क, ग्लब्ज़ और शारीरिक दूरी का ख्याल रखें। खुले में कुर्बानी कत्तई ना करें व कुर्बानी के मीट को खुल रुप में आवागमन ना करें। कुर्बानी का फोटो/विडियों को फेसबुक, वाट्सअप, ट्यूटर, इन्स्ट्राग्राम व दूसरे सोसल मीडिया पर कत्तई शेयर ना करें।
मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष अरशद कुरैशी ने मुस्लिम भाइयों से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी के मलबे को सार्वजनिक स्थानों पर/खुले में ना फेंके, मलबे को नगर पालिका परिषद द्वारा रखे गये कन्टेनर व चिन्हित किये गये गड्ढों में दफन करे। घरों के आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखे, सेनेटाइजर का छिड़काव करें तथा ड्यूटी पर लगाये गये सफाई कर्मियों का सहयोग व सम्मान करें।
त्योहार को शान्ति पूर्वक सम्पन्न करने हेतु शासन के मन्शा के अनुरुप पुलिस टीम/प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर आपके गली व मुहल्लो में गश्त करते दिखाई पड़ सकते हैं। यह सारी व्यवस्था आपकी सुरक्षा के लिये है लिहाजा इनका सहयोग व सम्मान करते हुए किसी भी प्रकार के अफवाहों से बचे और बिना सच्चाई जाने किसी प्रकार की भ्राम खबरों को फैलने से रोंके इस कोरोना काल में त्योहारों के मद्देनजर जनपद में हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम रहे ।
विज्ञापन


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।