UP: यूनिवर्सिटी के लिए गाइडलाइन जारी, अक्टूबर से शुरू होगा नया सत्र
उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के लिए सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है. कोरोना वायरस की वजह से राज्य विश्वविद्यालयों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है. इसके मुताबिक, नए सत्र की शुरुआत अक्टूबर से होगी. नवंबर से पढ़ाई शुरू हो जाएगी और अगले साल यानी मार्च-2021 में परीक्षाएं होंगी. सभी पोस्ट-ग्रेजुएशन कक्षाओं के लिए कक्षाएं 1 नवंबर से शुरू हो जाएगी.
वहीं कोरोना काल में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में 31 जुलाई तक सभी शैक्षणिक संस्थान को बंद कर दिया है. इस दौरान राज्य में ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी.आपको बता दें, इस साल सभी राज्य विश्वविद्यालयों में कक्षाएं और परीक्षाएं कोरोनो वायरस महामारी के कारण स्थगित और रद्द की गई है.
कोरोना काल में आए यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 27 जून को कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का ऐलान कर दिया था. कोरोना वायरस महामारी के बीच इस साल का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहा है. 10वीं में 83.31% और 12वीं में 74.63% छात्र पास हुए हैं.
कुल 30,24,632 छात्र हैं जो यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे. 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 3 मार्च 2020 तक आयोजित की गई थीं. ये परीक्षा 12 दिनों में समाप्त हो गई थी. वहीं कुल 25,86,440 छात्र हैं यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे. 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 6 मार्च 2020 के बीच आयोजित की गई थी.
कोरोना संकट में पूरी हुई थी परीक्षा
जहां एक ओर कोरोना संकट के कारण सीबीएसई और आईसीएसई जैसे राष्ट्रीय बोर्ड अपनी परीक्षाओं को पूरा करने में असमर्थ रहे, वहीं यूपी बोर्ड ने न केवल परीक्षाओं को समय पर पूरा किया बल्कि लॉकडाउन के दौरान रिकॉर्ड समय में 1.2 लाख शिक्षकों द्वारा 56 लाख छात्रों की 3.5 करोड़ आंसरशीट का मूल्यांकन भी किया था.
विज्ञापन


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।