• Breaking News

    CBSE Class 12th Result 2020: पिछले साल से 5 फीसदी ज्यादा रहा इस साल का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी

    CBSE Class 12th Result 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार को अचानक बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए। इस साल सीबीएसई के 12वीं कक्षा का रिजल्ट 88.78 फीसदी रहा है जो कि पिछले साल के मुकाबले बेहतर है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बारहवीं कक्षा में सफल हुए विद्यार्थिों को शुभकामनाएं दी हैं। इस साल 10.59 लाख विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा में सफलता पाई है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते  हैं।


    पिछले साल से 5 फीसदी ज्यादा रहा है इस साल का रिजल्ट
    इस साल का सीबीएसई बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले बहुत ही बढ़िया रहा है। पिछले साल सीबीएसई के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 83.40 फीसदी रहा था। लेकिन इस साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल से 5.38 फीसदी ज्यादा रहा है। बेंगलुरु में सीबीएसई के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट  97.05 फीसदी रहा है। इस साल सीबीएसई ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। दिल्ली वेस्ट के सीबीएसई बारहवीं के नतीजे 94.6 फीसदी रहा है। दिल्ली का ओवरऑल रिजल्ट 94.39 फीसदी रहा है। सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के लिए इस साल 1203595 छात्रों में से 1192961 ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 1059080 विद्यार्थी पास हुए हैं।


    एचआरडी मंत्री ने ट्वीट कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
    एचआरडी मंत्री ने विद्यार्थियों को ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा, मैं बारहवीं कक्षा में पास विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देता हूं। छात्रों का स्वास्थ्य और गुणवत्ता शिक्षा हमारी प्राथमिकता है।

    आधिकारिक वेबसाइट
    -cbse.nic.in
    -www.results.nic.in
    -www.cbseresults.nic.in


    ऐसे चेक करें अपना बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
    सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in/ www.results.nic.in/ www.cbseresults.nic.in
    आधिकारिक वेबसाइट पर आपको बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
    जहां अपना विवरण डालकर आप बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पा सकते हैं।

    सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी
    सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के रिजल्ट में इस साल लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत  92.15 फीसदी रहा है। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत  86.19 फीसदी रहा है।

    जानिए किस राज्य में कितना फीसदी रहा बारहवीं का रिजल्ट? 
    इस साल सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के रिजल्ट में त्रिवेन्द्रम रीजन के परिणाम सबसे बेहतर रहे हैं। यहां 97.67 फीसदी विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा पास की है। इसके बाद दूसरे नंबर पर बेंगलुरु का रिजल्ट बेहतर रहा है। यहां 97.05 फीसदी विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा पास की है।  तीसरे पर चेन्नई रहा है जहां की रिजल्ट प्रतिशत 96.17 फीसदी है। दिल्ली वेस्ट का रिजल्ट 94.61 फीसदी और दिल्ली ईस्ट का रिजल्ट 94.24 फीसदी रहा है। नोएडा रीजन का रिजल्ट 84.87 फीसदी। जबकि प्रयागराज का रिजल्ट 82.49 फीसदी व अजमेर का 87.60 फीसदी रहा।

    सीबीएसई के रिजल्ट के बारे में अहम बातें
    सीबीएसई बोर्ड ने कहा था कि इस साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी होगा। बोर्ड ने अचानक 13 जुलाई को ही बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
    इस साल 13109 स्कूलों में सीबीएसई की परीक्षा हुई थी।
    बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए 4984 केंद्र बन थे जो कि पिछले साल के मुकाबले ज्यादा थे।


    • इस साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल से 5.38 फीसदी ज्यादा रहा है।
    • पिछले साल सीबीएसई के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 83.40 फीसदी रहा था।
    • इस साल सीबीएसई के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 88.78 फीसदी रहा है।
    • इस साल 1059080 विद्यार्थी पास हुए हैं।
    • पिछले साल 1005427 विद्यार्थी पास  हुए थे।

    विज्ञापन





    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad