• Breaking News

    हिसार में शुरू होगी गधी के दूध की पहली डेयरी, 1 लीटर की कीमत 7000 रुपये

    आमतौर पर हम गधे के नाम का इस्तेमाल किसी को चिढ़ाने या फिर किसी को नीचा दिखाने के लिए करते हैं. लेकिन गधे की उपयोगिता भी किसी से छिपी नहीं है. हम आपको गधे की ऐसी खूबी के बारे मे बताएंगे जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. आज तक आपने सिर्फ गाय या भैंस के दूध की डेयरी देखी होगी, लेकिन बहुत जल्द ही हरियाणा के हिसार में गधी के दूध की भी डेयरी खुलने वाली है.



    देश में पहली बार गधी का दूध भी बिकने वाला है और इसके एक लीटर दूध की कीमत होगी 7000 रुपये. जल्द ही गधी के दूध की ये डेयरी भी शुरू होने वाली है. गधी का दूध इंसानों के लिए न सिर्फ बेहद फायदेमंद होता है बल्कि शरीर का इम्यून सिस्टम ठीक करने में काफी बड़ी भूमिका निभाता है. इससे कई ब्यूटी प्रोडक्ट भी बनते हैं. 

    राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र (एनआरसीई) हिसार में गधी के दूध की डेयरी शुरू होने जा रही है. एनआरसीई हिसार में हलारी नस्ल की गधी के दूध की डेयरी शुरू होने जा रही है. जिसके लिए एनआरसीई ने 10 हलारी नस्ल की गधी पहले ही मंगा ली हैं. फिलहाल इनकी ब्रीडिंग की जा रही है.

    हलारी नस्ल की गधी के दूध को दवाइयों का खजाना कहा जाता है. इसके दूध में कैंसर, मोटापा, ऐलर्जी जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है. यह नस्ल गुजरात में पाई जाती है.

    जानकारों का कहना है कि कई बार गाय या भैंस के दूध से छोटे बच्चों को एलर्जी हो जाती है लेकिन हलारी नस्ल की गधी के दूध से कभी एलर्जी नहीं होती. इसके दूध में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी एजीन तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में कई गंभीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता विकसित करते हैं.

    ब्रांडिंग के बाद डेयरी का काम जल्द शुरू हो जाएगा. गधी का दूध बाजार में 2000 से लेकर 7000 रुपए प्रति लीटर तक में बिकता है. इससे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स भी बनाए जाते हैं जो काफी महंगे होते हैं. गधी के दूध से साबुन, लिप बाम, बॉडी लोशन तैयार किए जा रहे हैं.

    गधी के दूध की डेयरी शुरू करने के लिए NRCE हिसार के केंद्रीय भैंस अनुसंधान केंद्र और करनाल के नेशनल डेयरी रीसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों की भी मदद ली जा रही है. जानकारों का मानना है कि इस डेयरी के शुरू होने से लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा. 
    ad
    ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad