जौनपुर, जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो सगे भाईयों समेत तीन की मौत #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। रविवार को जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना में एक पक्ष से दो सगे भाईयों की व दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर आननफानन में एसपी अशोक कुमार मौके पर पहुंच गये और मौका मुआयना किया। इधर जिला अस्पताल में घायल दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना में दर्जनों लोग घायल हुए हैं जिन्हें अलग—अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बताते हैं कि उक्त गांव में दोनों पक्षों में काफी दिनों से भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा था। रविवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई फिर धारदार हथियार के साथ लाठी डंडे चलने लगे। खूनी संघर्ष में एक पक्ष से रामचंदर पासवान 50 वर्ष व उनके भाई बैजनाथ पासवान 45 वर्ष व दूसरे पक्ष से रामखेलावन 52 वर्ष व उनके भाई जियालाल 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर रामचंदर, बैजनाथ, रामखेलावन की मौत हो गयी जबकि जियालाल की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।