• Breaking News

    जौनपुर, सेनापुर शहीद स्मारक पर 15 दिन के अंदर लहरायेगा तिरंगा झंडा #JaunurUpdateNews

    Jaunur Update News
    केराकत, जौनपुर। विधायक दिनेश चौधरी तथा जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह विकासखंड केराकत के ग्राम पंचायत सेनापुर के शहीद स्मारक पर शहीद हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा सेनानियों के विषय में जानकारी प्राप्त की। 


    जानकारी के अनुसार सन 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन में गांव के 23 स्वतंत्रता सेनानियों को अंग्रेजों द्वारा फांसी दे दी गई थी। इन सेनानियों ने अपने अदम्य साहस के बल पर अंग्रेजों को विकासखंड डोभी के अंदर घुसने नहीं दिया था। गांववालों ने शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने, शहीद पार्क तथा लाइब्रेरी बनवाने की मांग विधायक तथा जिलाधिकारी से की। जिस पर जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक पर 51 फिट का राष्ट्रीय ध्वज लगवाने तथा स्मारक के पास शहीद पार्क तथा लाइब्रेरी बनवाने का आश्वासन ग्रामवासियों को दिया। 

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज लगाने का कार्य दो-तीन दिन में ही शुरू हो जाएगा तथा 15 दिन के अंदर शहीद स्मारक पर तिरंगा झंडा लहरायेगा। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक का जीर्णोद्धार तथा सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। विधायक दिनेश चौधरी तथा जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत सेनापुर के दाउदपुर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन भी किया गया। साथ ही उपस्थित बच्चों को पोषाहार भी वितरित किया गया।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad