• Breaking News

    जौनपुर, हम सब साथ मिलकर करेंगे कामः कुलपति #JaunurUpdateNews

    Jaunur Update News
    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को नवनियुक्त कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्या ने पदभार ग्रहण किया। प्रो. निर्मला उच्च शिक्षा और शोध संस्थान, दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा मद्रास की कुलसचिव रही हैं। 


    निवर्तमान कुलपति प्रो. त्रिलोक नाथ सिंह ने नवनियुक्त कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्या को विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में कुलपति पद का चार्ज दिया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल एवं ओएसडी डा. केएस तोमर ने कार्यभार की प्रक्रिया पूरी करवाई। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् कुलपति सभागार में शिक्षक एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रोफेसर निर्मला मौर्या ने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास के लिए हम सब साथ मिलकर काम करेंगे। हमारी प्राथमिकता विद्यार्थी हैं। हम पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए भी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज हम उन दो महिलाओं का स्मरण करना चाहते हैं पहली माँ जिन्होंने मुझे जन्म दिया और दूसरी सास, जिसके कारण मेरे व्यक्तिव का विकास हुआ और मैं यहा तक पहुँची। 

    उन्होंने कहा कि मैं विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का साथ चाहती हूँ। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी एमके सिंह, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अमृतलाल, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. अविनाश, प्रो. अजय द्विवेदी, डा. मनोज मिश्र, प्रो. राम नारायण, डा. राज कुमार, प्रो. देवराज सिंह,  प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. अजय प्रताप सिंह, डा. संतोष कुमार, डा. अलोक सिंह, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. सुनील कुमार, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. विजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।
    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad