• Breaking News

    पंजाब, विधानसभा सत्र से पहले कोरोना की चपेट में आये 23 विधायक

    पंजाब में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। अब संक्रमण का शिकार राज्य की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के विधायक भी हो रहे हैं। विधानसभा सत्र से पहले 23 विधायकों की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल के विधायकों की संख्या अधिक बताई जा रही है। 


    आपको बता दें कि 28 अगस्त को पंजाब में एक दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाया गया है। इसके लिए विधायकों और मंत्रियों का भी कोरोना परीक्षण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुल 117 विधायकों के कोरोना परीक्षण में 23 विधायकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि सरकार की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन विभागीय सूत्रों के अनुसार जिन विधायकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें कुछ तो घर में ही क्वारंटीन हो गए हैं और कुछ विधायक निजी चिकित्सालयों में चिकित्सकीय लाभ ले रहे हैं।
    ad
    ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad