• Breaking News

    सोनू सूद बोले- संकट की घड़ी में साथ दे सरकार, स्थगित हो JEE-NEET की परीक्षा

    देश में JEE-NEET परीक्षा को लेकर जमकर विरोध-प्रदर्शन हो रहा है. विपक्षी दलों के नेताओं और छात्रों तथा परिजनों की ओर से परीक्षा को कुछ दिन के लिए स्थगित करने की मांग की जा रही है. इस बीच कोरोना संकट के काल में लोगों के मददगार बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद ने भी कहा है कि परीक्षा को स्थगित कर देना चाहिए. सरकार को छात्रों के साथ आना चाहिए और उसे बताना चाहिए कि वो संकट की घड़ी में छात्रों के साथ खड़ी है.


    अभिनेता सोनू सूद ने JEE-NEET परीक्षा के मामले में आजतक के साथ खास बातचीत में कहा कि फिलहाल के लिए परीक्षा को स्थगित कर देना चाहिए. सरकार छात्रों के साथ आए और वो बताए कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि परीक्षा सितंबर में न कराएं बल्कि इसे अक्टूबर-नवंबर में कराया जाए.

    उन्होंने कहा कि मैं खुद इंजीनियरिंग का छात्र रहा हूं. हर किसी की अपनी-अपनी परिस्थिति होती है. परीक्षा को लेकर कई तरह के माहौल होते हैं, वहां तक सुरक्षित पहुंचना जरूरी होता है. 20-25 लाख बच्चों के माता-पिता के लिए भी यह टेंशन का दौर होगा.

    परीक्षा हॉल को सैनिटाइज करने की बात पर सोनू सूद ने कहा कि पहली बात यह कि बच्चे सुरक्षित तरीके से परीक्षा हॉल पहुंच सकें. घर से निकलने के बाद कई तरह की परिस्थितियां होती हैं उसके बाद परीक्षा सेंटर पहुंच पाते हैं. देशभर में कोरोना संकट तेजी से बढ़ रहा है. कई तरह की व्यवस्था होने के बाद भी लोगों को कोरोना हो रहा है. 

    परीक्षा का प्लेटफॉर्म कमाल काः सोनू
    एंट्रेस एग्जाम की जगह मेरिट के आधार पर दाखिला दिए जाने के सवाल पर सोनू ने कहा कि परीक्षा का प्लेटफॉर्म कमाल का है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले लोग कमाल के होते हैं और इन्हीं परीक्षा के जरिए आगे बढ़ते हैं. परीक्षा को लेकर व्यवस्था में बदलाव नहीं होना चाहिए. यह व्यवस्था बहुत अच्छी है. लेकिन परीक्षा को स्थगित कर दिया जाना चाहिए. बच्चों को यहां तक सुरक्षित पहुंचाना चुनौतीपूर्ण है.

    उन्होंने कहा कि 20-25 लाख छात्र हैं जो गुजारिश कर रहे हैं कि परीक्षा को स्थगित कर दिया जाए. लाखों लोग इससे जुड़े हुए हैं ऐसे में सरकार के पास शानदार मौका है कि लोगों के चेहरे पर खुशियां दे. बच्चों के चेहरे पर खुशियां लाने का इससे अच्छा मौका सरकार के पास नहीं है. परीक्षा को अगले कुछ दिनों के लिए टाल दिया जाना चाहिए.

    कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करने वाले सोनू सूद से जब पूछा गया कि अगर परीक्षा होती है और क्या छात्रों को उनके टेस्ट सेंटर पहुंचाने में मदद करेंगे तो उन्होंने कहा कि वो जरूर मदद करेंगे.

    परीक्षा को लेकर सात राज्यों की सरकार सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका लगाने जा रही है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ 7 राज्यों के साथ हुई वर्चुअल मीटिंग में इस बात पर सहमति हुई कि परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका लगाई जाएगी.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad