• Breaking News

    4 बच्चों की मां से रात में मिलने पहुंचा प्रेमी, ससुरालवालों ने बेडरूम में पकड़ा

    बिहार के गोपालगंज में एक युवक को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया. युवती के ससुराल वालों ने प्रेमी को रंगे हाथों बेडरूम में पकड़ लिया. इसके बाद प्रेमी को वो घसीट कर सड़क पर ले आए और इस कदर पीटा कि अब वो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है 



     दरअसल गोपालगंज के मुर्गिया गांव में रात के अंधेरे में एक युवक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया. महिला के ससुरालवालों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने प्रेमी को बेडरूम में पकड़ लिया

    इसके बाद युवक को ससुरालवालों ने घसीट कर बाहर निकाला और निर्वस्त्र कर पीटना शुरू कर दिया. शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और पूरा मामला जानकर भीड़ ने युवक को लात-घूसों और डंडों से बुरी तरह पीटा.


    आरोपों के मुताबिक परिजनों ने युवक के पैर में रस्सी बांधकर उसे कई किलोमीटर तक घसीटा. कुछ वरिष्ठ ग्रामीणों के समझाने पर भीड़ ने आरोपी प्रेमी को छोड़ा. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर युवक की जान बचाई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए.

    रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीणों ने बताया कि युवक जिस शादीशुदा महिला से मिलने आया था वो चार बच्चों की मां है. हालांकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस घटना को लेकर कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया.
     ad

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad