• Breaking News

    लखनऊ: डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, बहन ने ही मां-भाई को उतारा मौत के घाट


    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएम आवास के पास हुए डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. इस केस में पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए बताया कि लड़की ने ही अपनी मां और भाई की हत्या की है. लड़की नेशनल लेवल की शूटर है. वहीं लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने लड़की के कमरे से गन बरामद की है.

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएम आवास के पास हुए डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. इस केस में पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए बताया कि लड़की ने ही अपने मां और भाई की हत्या की है.

    दरअसल, लखनऊ में हाई-सिक्योरिटी जोन थाना गौतम पल्ली क्षेत्र में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया. मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया. घटना रेलवे के बड़े अधिकारी के सरकारी आवास में हुई. घटना में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी आरडी बाजपेई की पत्नी और बेटे की हत्या की गई. वहीं अब खुलासा हुआ है कि इस घटना को अंजाम अधिकारी की बेटी ने ही दिया है.
    पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि अधिकारी की बेटी ने ही अपनी मां और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. बेटी नेशनल लेवल की शूटर है और उसके कमरे से हत्या के दौरान इस्तेमाल की गई बंदूक भी बरामद कर ली गई है. वहीं इस घटना को अंजाम देते हुए लड़की ने खुद को भी चोट पहुंचाई थी.

    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad