दीवाली में चीन को 40 हजार करोड़ का झटका देने की तैयारी शुरू
चीनी उत्पाद के बहिष्कार को लेकर व्यापारिक संघों द्वारा किया जा रहा विरोध, अब दीवाली में और बड़ा रूप लेने वाला है। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन (कैट) इसकी तैयारी में जोरशोर से लगा हुआ है। कैट का कहना है कि वह देशभर में भारतीय उत्पादों की वर्चुअल प्रदर्शनी लगाएगा। इस साल की दीवाली में भारतीय उत्पाद ही बाजार में दिखेंगे और चीन को करीब 40 हजार करोड़ रुपये का झटका देने की तैयारी है। नईदुनिया द्वारा चीनी उत्पादों के विरोध में चलाए गए अभियान के बाद व्यापारिक संगठन कैट भी इससे जुड़ा है।
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव ने बताया कि हर साल राखी से शुरू होकर दीवाली तक देश में लगभग पांच महीने का त्योहारी सीजन रहता है। एक अनुमान के मुताबिक, चीन इस दौरान लगभग 40 हजार करोड़ रुपये का कारोबार करता है। उन्होंने कहा कि चीनी उत्पादों का बहिष्कार होना ही चाहिए और इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। व्यापारिक संगठन तो पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पूरे त्योहार में किसी भी प्रकार से भारतीय उत्पादों की कमी नहीं होगी।
दिल्ली में होगी वर्चुअल प्रदर्शनी
कैट द्वारा भारतीय उत्पादों के लिए दिल्ली में एक वर्चुअल प्रदर्शनी लगाएगा। कैट के इस अभियान के साथ देश भर के 40 हजार से ज्यादा व्यापारिक संगठन जुड़ेंगे। चीनी उत्पादों के बहिष्कार के लिए कैट द्वारा मास्क व ग्लास में भी लिखा जा रहा है। साथ ही इसे अपने सभी व्यापारिक संगठनों में बांटा भी गया है। इससे पहले राखी में भी चार हजार करोड़ रुपये से अधिक का झटका चीन को लग चुका है।
ये सारी चीजें मिलेंगी



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।