NEET-JEE Exams : शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल बोले- परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई, छात्र चाहते हैं एग्जाम्स हों
नई दिल्ली - परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है. विपक्ष के कई दल सरकार से लगातार ये मांग कर रहे हैं कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए परीक्षा की तारीख को टाल दिया जाए. इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि एनटीए के डीजी ने उन्हें जानकारी दी कि जेईई के 8.58 लाख कैंडिडेट्स में से 7.5 लाख और नीट के 15.97 लाख कैंडिडेट्स में से 10 लाख छात्रों ने पिछले 24 घंटे में एडमिट कार्ड डाउनलोड किया है. मंत्री ने कहा कि यह दर्शाता है कि छात्र चाहते हैं कि परीक्षा किसी भी कीमत पर आयोजित की जाए.
इसके साथ ही उन्होंने कहा, “JEE परीक्षा केंद्रों को 570 से बढ़ाकर 660 कर दिया गया है जबकि छात्रों की सुविधा के लिए NEET केंद्र 2546 से बढ़कर 3842 हो गए हैं. छात्रों को उनकी पसंद के परीक्षा केंद्र भी आवंटित किए गए हैं.”
https://twitter.com/ANI/status/1298936499359096833?s=20
कब होगी परीक्षा
इंजीनियरिंग के लिये संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) या जेईई 1 से 6 सितंबर के बीच होगी जबकि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी-स्नातक) 13 सितंबर को कराने की योजना है. एनईईटी के लिए 15.97 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक सितंबर में आयोजित होने वाली जेईई-मेन और एनईईटी के लिए 14 लाख से ज्यादा छात्र प्रवेश पत्र डाउनलोड कर चुके हैं.
ad
ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।