• Breaking News

    जौनपुर, जनपद के 51 केन्द्रों पर होगी खंड शिक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा 24096 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित, लगाये गये 18 सेक्टर तथा 51 स्टेटिक मजिस्ट्रेट

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 16 अगस्त 2020 को आयोजित खंड शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2019 का आयोजन जनपद के 51 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। जिसके संबंध में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। 




    जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन तथा पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया जाए। आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी परीक्षार्थी अथवा कर्मचारी मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर परीक्षा कक्ष के अंदर प्रवेश नहीं करेगा। परीक्षार्थियों का सामान गेट पर ही रखने की व्यवस्था की जाए। प्रातः 8.00 बजे सेक्टर मजिस्ट्रेट पेपर लेकर 10.30 बजे तक सेंटरों पर पहुंचाएंगे। सेंटर के 100 मीटर के दायरे में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान नहीं खुली होनी चाहिये। 

    जिलाधिकारी श्री सिंह ने निर्देश दिया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा से पूर्व एक बार सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें। यह सुनिश्चित करें कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे एवं परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था हो, परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य किया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा जनपद के 51 परीक्षा केंद्रों पर अपराहन 12 बजे से 2 बजे तक संपन्न होगी। जिसमें 24096 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 51 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
    ad

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad