• Breaking News

    जौनपुर, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    सुइथाकला, जौनपुर। श्रद्धा एवं भक्ति के रंग में ओतप्रोत सरपतहां थाना परिसर में कोविड नियमों की परिधि में रहकर श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय एवं एसआई सुधीर कुमार के संयुक्त संयोजन में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सभी कृष्ण भक्ति में लीन रहे। परिसर के मुख्य द्वार पर मेघ की सुरम्य छाया से आच्छादित अम्बर के नीचे जहां मन्दिर दैदीप्यमान हो रहा था। वहीं कोरोना की काली छाया से परिसर में शून्यता का आभास भी हो रहा था। 



    श्री कृष्ण जन्मोत्सव भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि घोर अंधेरी काली निशा बादलों को ज्वाला के पुंज से आवृत मेघों की गर्जना के साथ बिजली चमकना मानो सैकड़ों तोपों की घोर ध्वनि से व्याप्त यामिनी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का संदेश दे रही हो।

     श्री कृष्ण जन्मोत्सव की भक्ति में आप्लावित भजन की मधुर ध्वनि ‘मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है’ मानस पटल में गुंजायमान होने से थाना परिवार मंत्र मुग्ध हो गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को मूर्त रुप देने के लिए वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम विलास, उपनिरीक्षक राम नरायन गिरि, सच्चिदानंद तथा कार्यालय प्रभारी रामविशाल, सहायक धनंजय सिंह, दुर्ग विजय यादव, सपना सिंह, संगणक कार्यालय के अजय कुमार, दुर्गेश मिश्रा, पवन पाल समेत सभी आरक्षी भक्ति रस में लीन रहे। जन्मोत्सव पर जहां एक ओर विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। वहीं दूसरी ओर एसआई सुधीर कुमार व कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह ने संयुक्त स्वर में श्रीकृष्ण की जय जयकार करके भक्ति रस का आनंद लेते हुए श्री कृष्ण जन्मोत्सव में आस्था एवं भक्ति के भाव में सराबोर हो गये।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad