• Breaking News

    जौनपुर, शराब माफिया की एक करोड़ 86 लाख की संपत्ति का कुर्क। #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर / जफराबाद - शासन के निर्देश पर जफराबाद  थाना क्षेत्र के गोडा खास गांव के खोजनपुर गांव निवासी शराब माफिया गैंगस्टर लल्लन चौहान के घर सोमवार को जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व अधिकारी तथा पुलिस विभाग की टीम ने एक करोड़ 86 लाख की संपत्ति को कुर्क कर दिया। मकान को सील कर दिया गया।


    सोमवार को राजस्व अधिकारी तहसीलदार सदर ज्ञानेंद्र सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुशील कुमार सिंह व थानाध्यक्ष मदनलाल, उप निरीक्षक वरुणेन्द्र  राय, मय फोर्स उक्त गांव निवासी गैंगस्टर लल्लन चौहान के घर पहुंचे और लाउडस्पीकर द्वारा कुर्की के संबंध में मुनादी कराया गया  
    अभियुक्त लल्लन के स्वामित्व वाला  मकान जिसकी अनुमानित लागत एक करोड़ रुपए  तथा पत्नी सावित्री देवी के नाम पंजीकृत वाहन टी वी एस एक्सल  एवं  गैंग सदस्य अभियुक्त मंगल चौहान के नाम से पंजीकृत टाटा सफारी चार पहिया वाहन व पल्सर मोटरसाइकिल , इन सभी की  अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ 86 लाख बताया जा रहा है, जिनको  कुर्क कर सील कर दिया गया । तथा राजस्व अधिकारी तहसीलदार सदर ज्ञानेंद्र सिंह को सुपुर्द कर दी गई है  अभियुक्तों  द्वारा अवैध शराब की बिक्री निर्माण आदि अपराधों में अर्जित धन से उक्त संपत्ति बनाई गई है। उक्त सभी संपत्ति को जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पक्ष में कुर्क किया गया। कुर्क मकान पर एक बोर्ड आदेश का सारांश लिखकर घर के बाहर लगा दिया गया है। 

    क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई इसलिए की जा रही है कि अपराधों पर अंकुश लग सके। इस दौरान मकान के दरवाजे को सील करने के बाद तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह ने उक्त संपत्ति के देखरेख जिम्मेदारी ग्राम प्रधान नंद लाल प्रजापति को दिया है। ग्राम प्रधान नंदलाल ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाया है कि हम इस मामले में कोई जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहते ।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad