जौनपुर जोर - शोर से नहोरा में चल रही है फिल्म ‘भगवान हाजिर हो’ की शूटिंग | #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच इन दिनों सुपर स्टार प्रवेश लाल यादव, यामिनी सिंह व समर सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘भगवान हाजिर हो’ की शूटिंग इन दिनों यूपी के नहोरा जौनपुर में जोर शोर से चल रही है। फिल्म का निर्माण बॉलीवुड के तर्ज पर किया जा रहा है। इसकी जानकारी फिल्म के निर्देशक सचिन यादव ने दी। उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना ने पूरे विश्व को अस्त – व्यस्त कर दिया। इसको लेकर देशभर में लॉकडाउन था, लेकिन अब अनलॉक होना शुरू हो गया। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री में आंशिक तौर पर शूटिंग भी शुरू हो रही है। इसकी क्रम में हमने इस फिल्म की शूटिंग अपने गृह नगर नहोरा जौनपुर में शुरू की है।

उन्होंने कहा कि फिल्म ‘भगवान हाजिर हो’ की शूटिंग बीते 5 अगस्त से चल रही है। इसमें जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन का सार्थक सहयोग हमें मिल रहा है। इसके लिए फिल्म की पूरी यूनिट उनका आभार व्यक्त करती है। सचिन ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। हम पूरी शेफ्टी के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्माता पीएनजी फिल्म्स के निशिकांत झा निर्माता और सह निर्माता रवि शंकर सिंह हैं। फिल्म का कंसेप्ट आम भोजपुरी फिल्मों से हटकर है। फिल्म जब पूरे देश में सिनेमाघर खुल जायेंगे, तब रिलीज होगी।
सचिन ने बताया कि फिल्म ‘भगवान हाजिर हो’ में मुख्य भूमिका में सुपर स्टार समर सिंह, प्रवेश लाल यादव, यामिनी सिंह, गरिमा, अशुंमान सिंह राजपूत, रोहित सिंह, अयाज खान, हीरा यादव, संतोष पहलवान, दीपेंद्र मिश्रा, जितु शुक्ला एंड रवि सिंह हैं। म्यूजिक आजाद सिंह का है। फाइट हीरा यादव का है। छायांकन डी के शर्मा, डांस संजय कोर्वे का है।
Ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।