• Breaking News

    उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी का कोरोना से निधन

    लखनऊ - उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का निधन हो गया है. उनका लखनऊ स्थित एसपीजीआई में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. कमला रानी यूपी की प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं. कमला रानी को 2017 में घाटमपुर सीट से विधायक चुना गया था. वह 18 जुलाई को कोरोना संक्रमित हो गई थीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा गया.


    कमला रानी के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्ति किया है. सीएम योगी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए  ट्वीट कर लिखा, 'उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमला रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है. प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया. उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. ॐ शांति!'

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि कमला रानी का अचानक निधन स्तब्धकारी है. वे विधानसभा के सदस्य के रूप में काफी सक्रिय रहीं. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की हैं. यूपी विधानसभा अध्यक्ष नारायण दीक्षित ने भी कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण के निधन पर ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की.

    कमला रानी वरुण का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा. उनका शव सीधे कानपुर ले जाया जाएगा. यहां कानपुर के भैरो घाट पर पर उनका अंतिम संस्कार होगा.
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad