• Breaking News

    Breaking News :- गृहमंत्री अमित शाह पाए गए कोरोना पॉजिटिव

    गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. गृहमंत्री अमित शाह ने खुद भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि शुरूआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट जांच करवाया था. रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

    उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत ठीक है लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं. उन्होंने अनुरोध करते हुए लिखा है कि हाल के दिनों में जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, कृपया कर खुद को आइसोलेट करें और जांच करवाएं.

    थोड़ी देर पहले ही अमित शाह ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं.'
    रविवार को कोरोना के 54,735 मामले आए सामने
    रविवार को देश में कोविड-19 के 54,735 मामले सामने आने के बाद, कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले की संख्या 17 लाख के पार पहुंच गई है. हालांकि 11 लाख से ज्यादा लोग अब तक ठीक भी हुए हैं. महज दो दिन पहले ही देश में संक्रमण के मामलों ने 16 लाख का आंकड़ा पार किया था.
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक की डाटा के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,50,723 हो गए हैं, जबकि बीमारी से एक दिन में 853 और लोगों के दम तोड़ने के बाद कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 37,364 हो गई है.
    वहीं, संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 11,45,629 हो गई है जबकि देश में 5,67,730 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और उनका इलाज चल रहा है.
    डाटा के मुताबिक कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 65.44 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर घटकर 2.13 प्रतिशत रह गई है.
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad