• Breaking News

    इन बैंकों ने घटाई ब्याज दरें, सस्ता हुआ लोन, कम देनी होगी EMI

    Union Bank of India ने सोमवार को मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) में 15 बेसिस प्वाइंट तक कटौती की घोषणा की है। यह नई दर मंगलवार से लागू हो गई है। इसके अलावा इंडियन ओवरसीज बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने MCLR में कटौती की घोषणा की। इस वजह से अब पर्सनल, होम और ऑटो लोन की EMI सस्ती हो जाएगी।
    Union Bank of India, Indian Overseas Bank और Bank of Maharashtra ने MCLR में कटौती की घोषणा की। इससे लोन सस्ता हो गया।
    Union Bank of India ने एक साल का MCLR 7.40 प्रतिशत से घटाकर 7.25 कर दिया। एक रात का लैंडिंग रेट 6.80 प्रतिशत है जबकि 3 महीने और 6 महीने के लिए इस ब्याज दर को रिवाइज कर क्रमश: 6.95 प्रतिशत और 7.10 प्रतिशत कर दिया गया है। जुलाई 2019 के बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ब्याज दरों में कटौती का यह 14वीं बार ऐलान किया गया है।
    Indian Overseas Bank ने भी अपने MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट की घोषणा की। यह कटौती सोमवार से लागू हो गई। इंडियन ओवरसीज बैंक ने पिछले सप्ताह बताया था कि MCLR को 7.75 प्रतिशत से घटाकर 7.65 प्रतिशत कर दिया गया है। दो साल का MCLR भी अब 7.65 प्रतिशत हो गया है।
    इसी तरह बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने MCLR में भी 20 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती की घोषणा की। इसे 7 अगस्त से ही लागू किया जा चुका है। एक साल के लिए MCLR अब 7.50 प्रतिशत से घटकर 7.40 कर दिया गया। इसी तरह एक रात के लिए इसे 7.0 से घटाकर 6.80 प्रतिशत कर दिया गया है।
    ad

    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad