• Breaking News

    इस राज्य में वाहन चालकों को झटका, अब मिलेगा सिर्फ इतना Petrol-Diesel

    Mizoram सरकार ने Covid-19 लॉकडाउन की वजह से मंगलवार को राज्य में ईंधन की राशनिंग करने का फैसला लिया है। अब मिजोरम में स्कूटर में तीन लीटर और कार में 10 लीटर ही Petraol-Diesel भरवाया जा सकेगा।
    समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, Covid-19 की वजह से कई जगह लॉकडाउन लगा हुआ है और इसके चलते Fuel टैंक समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस वजह से राज्यम में Petrol और Diesel की कमी हो गई है, जिसके मद्देनजर राज्य सरकार ने ईंधन की राशनिंग करने का फैसला किया है। राजधानी आइजोल में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई है।
    Covid-19 लॉकडाउन की वजह से मिजोरम में स्कूटर में तीन लीटर और कार में 10 लीटर ही पेट्रोल-डीजल भरवाया जा सकेगा।

    राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, अब स्कूटर में तीन लीटर, बाइक्स में पांच लीटर और लाइट मोटर व्हीकल (LMV) में अधिकतम 10 लीटर पेट्रोल-डीजल भरवाया जा सकेगा। मैक्सी कैब्स, पिकअप वाहन, मिनी ट्रक और जिप्सी 20 लीटर ईंधन भरवाया जा सकेगा। बसों और ट्रकों में अधिकतम 100 लीटर पेट्रोल-डीजल की अनुमति दी गई है। किसी भी कैन में पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा।
    चावल और अन्य आवश्यक सामान की आपूर्ति में लगे वाहनों को जितना भी ईंधन लगेगा, उन्हें प्रदान किया जाएगा। राजधानी आइजोल के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो चुका है।
    आइजोल बायपास रोड पर Hmangkhawthlir और Sethawan के बीच के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किए ईंधन के टैंकर आ नहीं पा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में यातायात एक प्रकार से थम गया है जिसकी वजह से गाड़ियां थम सी गई है और इसकी वजह से टैंकर समय पर नहीं पहुंच रहे हैं।
    ad

    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad