• Breaking News

    जौनपुर, जनपद में अधिवक्ता सुरक्षित नहींः राजन तिवारी #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष राजन तिवारी ने अधिवक्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। 



    जिलाध्यक्ष राजन तिवारी एडवोकेट ने कहा कि अपराधियों और माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि जनपद में अधिवक्ता तक सुरक्षित नहीं हैं। जौनपुर कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के दो बार अध्यक्ष रह चुके विजय प्रताप सिंह एडवोकेट पर दिनदहाड़े प्राणघातक हमला हुआ जिससे अधिवक्ता समुदाय बेहद आक्रोशित है। पुलिस प्रशासन अपराधियों के प्रति नरम रूख अपनाये हुए हैं। 

    उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग सरकार से मांग करती है कि न्याय की रक्षा के लिए जनपद जौनपुर में पूर्व अध्यक्ष पर प्राणघातक हमला करने वाले अपराधियों पर अविलम्ब कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करें। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, अधिवक्ता उमानाथ यादव, मनोज मिश्रा, रमाशंकर पाठक, विकास यादव, राकेश पाल, सतीश चंद्र निषाद, राज कुमार निषाद आदि उपस्थित रहे।

    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad