• Breaking News

    जौनपुर, निःस्वार्थ भाव से समाज को समृद्ध करने का कार्य कर रहे ऋषिः लौटन राम निषाद #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद शुक्रवार को धर्मापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित समाजवादी कुटिया में पहुंचे। जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं बच्चों ने उनका स्वागत किया। 



    इस मौके पर श्री निषाद ने कहा कि कोरोना संकटकाल में लॉकडाउन के पहले दिन से युवा सपा नेता ऋषि यादव पूरे समर्पण के साथ सैकड़ों बच्चों को पौष्टिक आहार वितरित कर रहे हैं। साथ ही अध्ययन अध्यापन का कार्य भी कर रहे हैं। जिसकी सराहना समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत पूरा प्रदेश कर रहा है। 

    उन्होंने समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव के कार्यों की सराहना किया। कहा कि आजकल की राजनीति में ऐसे कार्यकर्ता बहुत कम देखने को मिलते हैं जो निःस्वार्थ भाव से समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पित होकर समाज को समृद्ध करने का काम करते हैं। इसके पहले ऋषि यादव ने लौटनराम निषाद का माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

    समाजवादी कुटिया के बच्चों ने गीत के माध्यम से अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कुटिया के ये बच्चे भविष्य में डाक्टर, इंजीनियर व कलेक्टर बनकर गाँव समाज का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव लाल मोहम्मद राईनी, रत्नेश सेफर्ड, विकास यादव, प्रमोद, गिरिजाशंकर यादव, शुभम आदि मौजूद रहे।
    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad