जौनपुर, व्यापार मण्डल के जागरूकता वाहन का हुआ शुभारंभ #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। नगर के भण्डारी स्टेशन रोड स्थित कैंप कार्यालय पर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन एवं नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कोरोना से बचाव व व्यापारियों को जागरूक करने के लिये जागरूकता वाहन का शुभारंभ हरी झण्डी दिखाकर किया।इस दौरान श्री टण्डन ने कहा कि इस प्रचार वाहन से शहर व आसपास के बाजारों तक व्यापारियों को कोविड-19 से बचने के उपाय और शासन प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के प्रति जागरूक किया जायेगा। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल व प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी ने कहा कि सभी व्यापारी जिला प्रशासन द्वारा बताये गये नियमों का पालन करते हुए मास्क लगायें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने कहा कि कोरोना महामारी से सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।
इस मौके पर नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरी, आनंद कुमार साहू, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, संजीव जायसवाल, राकेश जयसवाल अनिल मद्धेशिया, सुरेश शर्मा, डीके अग्रवाल, नीरज शाह, राहुल गुप्ता, अजय देवा, शिवानंद शुक्ला, अमितोष कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन सह कोषाध्यक्ष संजीव जायसवाल ने किया। आभार नगर महामंत्री आनंद कुमार साहू ने व्यक्त किया।
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।