जौनपुर, प्रदेश में संचालित सभी बोर्ड के छात्रों की विगत चार माह की फीस हो माफ- फैसल हसन #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर - जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज एवं सौरव शुक्ला के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर जिला अधिकारी जौनपुर के माध्यम से छः सूत्री मांग का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को भेजा गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार नारेबाजी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में संचालित यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड व आईसीएसीई बोर्ड एवं अन्य बोर्डो के छात्रों की विगत 4 माह की फीस माफ की जाए।इन शिक्षण संस्थान में कार्यरत मान्यता व गैर मान्यता प्राप्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सरकार से कम से कम आठ हजार रुपए प्रतिमाह सहायता प्रदान की जाए। नये वर्ष के पाठ्यपुस्तकों में बदलाव न किया जाए। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में स्थित विभिन्न न्यायालयों में लाखों की संख्या में प्रैक्टिस कर रहे वकीलों की आमदनी इस कोविड-19 महामारी में लॉकडाउन के चलते नगण्य हो गई है,अतः उन्हें सरकार द्वारा कम से कम दस हजार रूपये प्रति महीने के हिसाब से सहयोग राशि मानदेय के रूप में प्रदान की जाय।
मध्यमवर्ग के वह परिवार जिन्हें न तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है और न हीं सरकार की अन्य पेंशन आदि योजनाओं का लाभ मिल रहा है। और उनकी वार्षिक आमदनी दो लाख रूपए से कम है।ऐसे लोगों जिन्होंने मकान, वाहन या अन्य बुनियादी जरूरतों के लिए लोन ले रखा है उनकी चार माह की एम.आई. या मनरेगा मजदूरों के मानदेय के बराबर बीस हजार रूपये तक की रकम माफ करके उनको इस कोविड-19 महामारी में आई बेकारी से सरकार द्वारा राहत दिलाई जाय।
इस मौके पर प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर चित्रलेखा सिंह,युवा कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह,सतीश सोनकर,हीरालाल पाल, इंद्रमणि दुबे, राजकुमार निषाद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज सोनकर,सतीश सोनकर, मुफ्ती ,मेहंदी, राजू निषाद,मंजू बनवासी, राकेश सिंह डब्बू,गौरव सिंह सनी, डॉक्टर शिवराय, शिव मिश्रा, प्रेम नारायण यादव बाबा, राजन तिवारी,असरफ, राजकुमार गुप्ता,धर्मेन्द्र निषाद,सहनवाज,शोभित श्रीवास्तव इस्तियाक अहमद,प्रवीण सिंह पिन्टू,दीपक भारती चन्द्र प्रकाश मौर्या विशाल सिंह हुकुम आदि उपस्थित रहें।
ad


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।