• Breaking News

    जौनपुर, कुलपति ने डीन व प्रोफेसरों के साथ बैठक कर की चर्चा #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में बुधवार को कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने विश्वविद्यालय परिसर के डीन एवं प्रोफेसरों के साथ बैठक की। इस मौके पर कुलपति ने पूविवि परिसर में संचालित विभागों में पठन-पाठन, परीक्षाएं, विभागीय कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में शिक्षकों से चर्चा किया। साथ ही कहा कि विश्वविद्यालय में गुणवत्तायुक्त शोध हो, यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। नैक मूल्यांकन शिक्षण संस्थाओं के लिए बहुत ही जरुरी है। हमें ए प्लस ग्रेड पाने के लिए तैयारी करना होगा। 


    इंजीनियरिंग संस्थान के प्रो. बीबी तिवारी ने तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत किए गए कार्यक्रमों पर अपनी बात रखी। प्रो. मानस पांडेय ने केंद्रीय पुस्तकालय,आइक्यूएसी एवं रूसा के अंतर्गत किए गए कार्यों के बारे में बताया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी ने विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के संबंध में अपनी बात रखते हुये कहा कि विद्यार्थियों के हित के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। 

    विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो. राम नारायण, सामाजिक अनुप्रयुक्त एवं मानविकी संकाय के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र, प्रबंध अध्ययन संकाय के अध्यक्ष प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, इंजीनियरिंग संकाय के अध्यक्ष प्रो. एके श्रीवास्तव, रज्जू भैया भौतिकी अध्ययन एवं शोध संस्थान के निदेशक प्रो. देवराज सिंह, प्रो. वंदना राय, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. अजय प्रताप सिंह ने संचालित पाठ्यक्रमों एवं उपलब्धियों के बारे में बताया। बैठक का संचालन कुलसचिव सुजीत जायसवाल ने किया। 

    इस अवसर पर वित्त अधिकारी एम के सिंह, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अमृत लाल, विशेष कार्याधिकारी डॉ. केएस तोमर आदि मौजूद रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad