जौनपुर, जानलेवा सड़क ने ली एक की जान, क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में लगातार खराब हुई सड़कों से बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे बन जाने से लोग गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं, वहीं बीते रविवार को सुजानगंज-बदलापुर मार्ग पर एक युवक ने गड्ढा बचाने के चक्कर में फिसलकर गिर गया जिससे उसकी जान चली गई। जानकारी के अनुसार ग्रामसभा गोंदालपुर निवासी गया प्रसाद पाल ३० वर्ष दवा लेने महराजगंज आया था।
वापस घर जाते समय गड्ढे में फिसलकर गिर गया जिससे सिर में गहरी चोट लग गई। आनन-फानन में स्थानीय लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत ठीक न होते देख जिला अस्पताल के डॉक्टरो ने भी ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया जहां ऑपरेशन होने के बाद मंगलवार को सुबह मौत हो गई।
गंगा प्रसाद पाल ३ भाइयों में सबसे छोटे थे। दिल्ली में रहकर सैट्रिंग का काम कर अपना जीवन यापन करते थे। अपने पीछे उनकी मां जगना देवी और पत्नी अंजू देवी रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं। वहीं उनके ३ छोटे-छोटे बच्चे आर्यन १० वर्ष, आदित्य ९ वर्ष, प्रिया ७ वर्ष इस करुण कुंदन को देखकर लोगों की आंखों में आंसू भर आ रहे हैं। इस असामयिक मृत्यु से प्रशासन पर भी अंगुली उठ रही है कि तमाम भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ी सड़कों को गड्ढे भरने के लिए पत्थर से भर दिया जाता है लेकिन बारिश होते यह सब फिर जस की तस हो जाती है। ऐसे में जनता की जान सिर्फ भगवान भरोसे है।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।